Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बांदा किराने की दुकान पर लगी आग सारा समान जलकर हुआ खाक

Spread the love

*बांदा उत्तर प्रदेश न्यूज़

किराने की दुकान पर लगी आग सारा समान जलकर हुआ खाक*

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा थाना कमासिन क्षेत्र के अंतर्गत पछौंहा गांव से है जहां अज्ञात कारणों के चलते किराने की दुकान में अचानक लगी आग से लाखो का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी करने पर बताया जा रहा है कि सुबह तड़के परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। ग्रह स्वामी के द्वारा बताया गया कि यह घटना सुबह 4:00 बजे के लगभग की है खेतों में खड़ी गेहूं की फसल काटने जा रहे व्यक्तियों ने देखा की दुकान के अन्दर से धुआं निकल रहा है धुंआ उठता देख लोगों में हडकंप मच गया कडी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक लोग इकट्ठे होते तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था वहीं दुकान के अंदर खडा चाट का ठेला और ई-रिक्शा भी जलकर खाक हो गया और दुकान के अंदर रखे ₹40000 नगदी भी खाक हो गई वहीं सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com