चित्रकूट 14 वर्षीय मासूम की लाश कुएं में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप
14 वर्षीय मासूम की लाश कुएं में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के राजापुर थानांतर्गत पियरिया माफी में चार दिन से लापता 14 वर्षीय शालू न की लाश उसी के घर के पास एक कुएं में मिली।कुआ बस्ती के बीचों बीच, घर के नजदीक होने की वावजूद चार दिन से लापता लडकी को ढूंढ रही पुलिस वा परिजनों के हांथ कुछ नहीं लगा।जिसकी वजह से ग्रामीणों वा आस पास के क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों के मन में तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।मौके पर पुलिस अधीक्षक के साथ साथ भारी पुलिस बल मौजुद रहा। फिलहाल राजापुर थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है, 14 वर्षीय शालू 4सितम्बर की शाम को घर से अचानक गायब हो गई थी।
शाम को लाईट चली गई थी, गर्मी होने के कारण परिजन घर से बाहर निकल कर बैठ गए थे। और जब 20 मिनट बाद लाईट आई परिजन अंदर गए तो शालू घर से गायब थी।परिजनों के बहोत ढूंढने के बाद जब लडकी का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी सूचना राजापुर पुलिस को दी थी।
पुलिस और परिजन लगातर कई दिनों से लडकी को ढूंढने को लेकर परेशान थे। कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था।
अचानक पड़ोसियों की नजर कुए पड़ी तो देखा कुएं में लाश पड़ी थी। जिसकी जानकारी ग्रामीणों वा परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई।परिजनो द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा सिटी सीओ शीतला प्रसाद पांडे सहित बहुत अधिक संख्या में पुलिस बल परिजन और ग्रामीण उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


