सहरसा बिहार पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने सीएम पर साधा निशाना। कहा- समाधाना नहीं ढोंग यात्रा है इनका, ठंड में नीतीश कुमार निकलते हैं घूमने
पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने सीएम पर साधा निशाना। कहा- समाधाना नहीं ढोंग यात्रा है इनका, ठंड में नीतीश कुमार निकलते हैं घूमने

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा शुरू हो चुका है।बिहार के कई जिले में ये समाधान यात्रा हो रही है।और सहरसा में भी 18 जनवरी को समाधान यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आ रहे हैं।इस समाधान यात्रा को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है।वहीं छातापुर विधान सभा के भाजपा विधायक सह पूर्व वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को लेकर जमकर बरसे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी जब भी यात्रा पर निकलते हैं तो लोगों से मिलते नहीं हैं।ये यात्रा पर निकलने का कुछ न कुछ मकसद होनी चाहिए।ये ठंढ का मौसम है आराम करने का और घूमने के लिए निकलते हैं। ये ढोंगी यात्रा है इनका,ये अब ढोंगी बाबा हो गए हैं ये ढोंग करते हैं यात्रा का।यात्रा का मतलब होना चाहिए हम निकलेंगे तो लोगों से मिलेंगे जनता से जानकारी लेंगे।ये जनता से नहीं मिलते हैं और न ही पब्लिक से।ये जब जाते हैं मीटिंग करते हैं तो आगनबाड़ी को सेविका को जीविका दीदी को बैठाते हैं और भाषण पढ़कर मीडिया को भेज देते हैं।और मीडिया को भी फेस करने का पावर नहीं है इनको।मीडिया अगर सवाल दागती है तो ये तिलमिला जाते हैं।क्योंकि बिहार में अभी जिस तरह से अपराधी तांडव कर रहे हैं ,दिन दहाड़े क्राइम कर रहे हैं,लूट रहे हैं बैंक लूट रहे हैं।कल आरा में लूट लिया।लगातार हत्याएं हो रही है बलात्कार हो रहा है ।जो स्थिति अभी बिहार की बनी हुई है वो महा जंगलराज की स्थिति बनी हुई है
वहीं उन्होंने ये भी कहा कि यात्रा पर ही निकलना है तो सबसे पहले छपरा जाएं।जहां जहरीली शराब पीकर सैकड़ों लोग मर चुके हैं उनके परिजनों से मिलें उनको मुआवजा दें और घटना की न्यायिक जांच करवाएं।तब जाकर इनका यात्रा सफल होगा। नहीं तो जहां भी जाएंगे तो जनता घेर कर पूछेगी जो जहरीली शराब पीकर जो मरा है उसका क्या हुआ और मुआवजा कब दोगे।और जहरीली शराब बेचना कब बंद करेंगे।ये जबाब बिहार में जनता को देना होगा इनको।

Subscribe to my channel



