सहरसा बिहार नकापोश बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से की राशि की लूट
नकापोश बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से की राशि की लूट

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर – बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत अंदौली गांव के समीप शुक्रवार को दिन दहाड़े बेखौफ बाइक सवार नकापोश 8 बदमाशों ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मी से हथियार के बल पर 22 हजार 2 सौ 80 रुपए के लुटपाट की घटना को अंजाम दिया हैं। पीड़ित फाइनेंस कर्मी का नाम अमरेश कुमार बताया जा रहा हैं जो सदर थाना क्षेत्र के दिघिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा हैं। पीड़ित फाइनेंस कर्मी रुपए कलेक्शन कर ब्रांच जा रहा हैं इसी दौरान अंदौली गांव के समीप चार बाइक पर सवार आठ नकापोश बदमाशो ने हथियार के बल पर 22 हजार 2 सौ 80 रुपए की लूटपाट कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने सौरबाजार थाने में लूटपाट की शिकायत दर्ज कराकर बदमाशों को चिन्हित कर कार्यवाई करने का मांग किया हैं।
वहीं लूटपाट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

Subscribe to my channel



