Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा का लाल गुजरात के भुज में हुए शहीद।

सहरसा का लाल गुजरात के भुज में हुए शहीद।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* सहरसा का लाल गुजरात के भुज में हुए शहीद।

*स्टोरी :-* कहरा के लाल। पांच तत्व में हुए विलीन , गुजरात के भुज में हुए शहीद, ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा से है जहां कहरा प्रखंड क्षेत्र के बरियाही पंचायत वार्ड 13 निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक रामनाथ झा एवं स्व कुसुम देवी के”44″ वर्षीय पुत्र बीएसएफ के अस्टैिंट कमांडेंट विश्वदेव गुजरात के भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा भुज के हरमी नाला क्षेत्र में ड्युटी के दौरान हुए शहीद ,देर रात शव गांव आया।जहाँ शहीद जवान को देखकर सभी की आंखें नम्न हो गया।साथ ही साथ परिवार में में कोहराम मचा हुआ है।
वही ग्रामीणों और परिजनों में गर्व भी है कि विश्वदेव अपने अंतिम क्षण तक देश के सेवा किया। जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के आसपास के लोग जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग पहुंचकर परिवार को समझा बुझा रहे हैं। वही बीएसएफ डी आई जी ई शॉल ने बताया पेट्रोलिग के दौरान वापस आने के क्रम में दो जवान को लू लगने से सहीद हो गया है ईश्वर परिवार वालो को होंसला दे कि इस दुख के घड़ी में दुख सहने की शक्ति दे । बता दें लग भग 2004 में बीएसएफ मैं ज्वाइन किया था ‘विश्व देव को एक लड़का और एक लड़की है वहीं अंतिम यात्रा में पूरे ग्रामीण लोग शामिल हुए । सभी की आखे नम थी और देश पर शहीद होने का गर्व भी महसूस कर रहे थे ।
वहीं शहीद जवान के अंतिम दर्शन में पहुंचे बीजेपी विधायक पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने कहा की मेरे क्षेत्र के मेरे गाँव के मेरा छोटा भाई विष्णुदेव भारत पाकिस्तान सीमा पर बॉर्डर की रक्षा के लिए जान दिया है। हमारे जितने भी ग्रामीण हैं और क्षेत्र के लोगों को इनके शहादत पर गर्व है।हम ईस्वर से प्राथना करते है कि इनके आत्मा को शांति प्रदान करे।और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहने की ताकत दें।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com