सहरसा बिहार सहरसा में अलाव को लेकर दंड प्रणाम। कंपकंपाती ठंढ में अंबेडकर चौक से समाहरणालय तक गए, अलाव जलवाने व कंबल वितरण की मांग की। दंड प्रणाम देकर डीएम कार्यालय पहुंचे फरियादी।
सहरसा में अलाव को लेकर दंड प्रणाम। कंपकंपाती ठंढ में अंबेडकर चौक से समाहरणालय तक गए, अलाव जलवाने व कंबल वितरण की मांग की। दंड प्रणाम देकर डीएम कार्यालय पहुंचे फरियादी।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में एक तरफ जहां कब कपाती ठंड से आमआवाम हल्कान परेशान है ,वही जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा ठंड को लेकर कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गयी है। ना तो अलाव की व्यवस्था अब तक चौक चौराहों पर कराई गई है और ना ही जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का ही वितरण किया गया ।हालांकि डीएम साहब कुछ दिन पहले आधी रात को निकलकर कुछ कम्बल का वितरण किये थे।
इसी कड़ी में आज मंगलवार को एक समाजसेवी बैद्यनाथ भगत ने कपकपाती ठंढ में अनोखे अंदाज में दंड प्रणाम देकर डीएम कार्यालय पहुंचे ।जहां उन्होंने डीएम को जरूरतमंद लोगों के लिए कम्बल का वितरण करने और अलाव की व्यवस्था करने को लेकर आवेदन दिया।दंड प्रणाम अंबेदकर चौक से लेकर समाहरणालय तक तक दिया।इस अनोखी दंड प्रणाम को देखकर लोगों में काफी चर्चा हो रही है।आखिरकार कपकपाती ठंढ में क्यों दंड प्रणाम दे रहा है।लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया समाजसेवी ने।बता दें कि आप लोक आस्था का महापर्व छठ में लोगों को देखा होगा कि दंड प्रणाम देते हुए।लेकिन सहरसा का एक ऐसा समाजसेवी जो सहर के लोगों की जन समस्याओं को लेकर यह फैसला लिया और दंड प्रणाम देकर डीएम को इन समस्याओं से अवगत करवाया।
वहीं समाज सेवी बैद्यनाथ भगत ने बताया कि जिलाधिकारी के ध्यान को आकृष्ट करने के लिए दंड प्रणाम दिए है।क्योंकि हमारे सहर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं है।और न ही गरीब गुरवा और जरूरत मंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया है किसी वार्ड में।में डीएम साहब से हांथ जोड़कर विनती कर रहा हूँ कि जितने भी वार्ड हैं उसमें 60 वर्ष से ऊपर पुरुष और महिलाओं के बीच और जरूरत मंदों के बीच कम्बल का वितरण किया जाय।और साथ ही साथ हर चौक ओर और रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड में अलाव की व्यवस्था करवायी जाय।उन्होंने ये भी कहा कि अगर मेरी मांग की पूरी नहीं कि गयी तो समाहरणालय के सामने अनशन पर बैठेंगे।
*BYTE :-* समाज सेवी बैद्यनाथ भगत।
Subscribe to my channel



