सहरसा बिहार अवैध शराब को लेकर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला। हमले में उत्पाद विभाग के करीब आधे दर्जन लोग जख्मी
अवैध शराब को लेकर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला। हमले में उत्पाद विभाग के करीब आधे दर्जन लोग जख्मी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* खबर सहरसा से है जहां अवैध शराब को लेकर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया हमले में उत्पाद विभाग टीम के करीब आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए वहीं टोले के लोगों ने उत्पाद विभाग टीम के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना बीते देर रात नवहट्टा थाना क्षेत्र के खड़का तेलवा की है। वहीं उत्पाद विभाग की टीम पर हमला होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने यह आरोप लगाया है कि घटना के बाद गुस्साई पुलिस ने कई बेकसूर लोगों के घर को तहस नहस कर दिया इस दौरान घर मे लगे चापाकल से लेकर कई बाइक और , टीवी, गोदरेज, बक्से को तोड़ा गया और सभी सामान को इधर उधर फेंक दिया गया। पीड़ित लोगों की माने तो बीते देर रात उत्पाद विभाग की टीम एक घर मे मे रेड करने पहुंची थी जिसके बाद घर वालों और उत्पाद विभाग के टीम के बीच झड़प हो गया जिसके बाद देखते ही देखते दर्जनों की संख्यां में लोगों ने हड़वे हथियार के साथ उत्पाद टीम पर हमला बोल दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया और फिर घटना की सूचना मिलने के बाद कई गाड़ियों से आई पुलिस ने लोगों के घर मे घुसकर तोड़फोड़ किया। बताया जाता है कि इलाके में पासी समाज के लोग रहते हैं, जहां उत्पाद विभाग की टीम रेड करने पहुंची थी। वहीं पूरे मामले पर उत्पाद अधीक्षक राजकिशोर प्रसाद सिंह ने बताया कि मुख्यालय से सूचना मिली थी खड़का तेलवा गांव में रघुनंदन चौधरी नाम का शख्स अवैध शराब का धंधा करता है उसी सूचना के आलोक में टीम वहां छापेमारी करने गई थी और जब आरोपी को टीम ने हिरासत में लिया तो लोग हंगामा करने लगे हड़वे हथियार के साथ हमला करके आरोपी को छुड़ा लिया। उन्होंने कहा कि इस हमले में उत्पाद विभाग के करीब आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में 7 नामजद और कई अज्ञात लोगों पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है। आपको बताते चलें कि इस घटना के बाद घर के लोग डर से फरार हैं।
Subscribe to my channel



