Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सहरसा में दो पक्षों में हिंसक झड़प। जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट, दो लोग जख्मी। मामले की जांच में जुटी पुलिस

सहरसा में दो पक्षों में हिंसक झड़प। जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट, दो लोग जख्मी। मामले की जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में इन दिनों जमीनी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।आये दिन बराबर जमीनी विवाद को लेकर घटनाएं घटित होती रहती है।हालांकि जमीनी विवाद को लेकर प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार भी लगायी जाती है और कई लोगों के जमीन का विवाद भी हल किया जाता है।फिर भी जमीनी विवाद खत्म लेने का नाम नहीं ले रहा है।इसी करी में जमीनी विवाद के मारपिट में दो लोग जख्मी हुए है।आनन फानन में दोनो जख्मी को नजदीकी अस्पताल में ले गया।जहां डॉ ने एक जख्मी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया जहां जख्मी इलाजरत है।घटना बनमा इटहरी क्षेत्र के इस्लामियां हाई स्कूल के पास की बताई जा रही है।
जानकारी हो कि एक पक्ष के नजीम और दूसरे पक्ष के मोहम्मद सालिम अनवर,सिद्दिकी अनवर,अनवर आलम,अबू हमजा के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा है । दूसरे पक्ष के मोहम्मद सालिम,अनवर ,सिद्धिकी अनवर अपने 15 लोगों के साथ पहले पक्ष के नजीम के हिस्से की खेत जोत रहा था।उसी दौरान जब पहले पक्ष के नजीम जब रोकने गया तो लाठी डंडे से मारपीट होने लगी जसमें एक पक्ष के दो लोग जख्मी हो गया।जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है
वहीं जख्मी मोहम्मद नाजिम ने इस घटना को लेकर बताया कि हम अपने खेत पर जो जमीन हमारे नाम से था वहां गए थे।उक्त जमीन पर अज्ञात 15 लोग वहां मौजूद था।ये सालिम अनवर और उसका बड़ा बेटा सिद्धिक अनवर,अनवर आलम,अबू हमजा सहित कई लोग हमको घेर कर बहुत मार मारा।उन्होंने दूसरे पक्ष पर ये भी आरोप लगाया कि सब लोगों के हांथ में पिस्टल था और लगभग 10 राउंड गोली भी फायरिंग किया।
वहीं इस घटना को लेकर सिमरीबख्तियारपुर थानां अध्य्क्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि जख्मी अभी इलाज करवा रहा है आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
*BYTE :-* मोहम्मद नजीर अहमद।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com