सहरसा बिहार उच्चकों ने 5 महिला के गले से चेन स्नेचिंग कर घटना को दिया अंजाम। एक उचक्का हुआ गिरफ्तार। पुलिस जांच में जुटी।
उच्चकों ने 5 महिला के गले से चेन स्नेचिंग कर घटना को दिया अंजाम। एक उचक्का हुआ गिरफ्तार। पुलिस जांच में जुटी।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में नव वर्ष को लेकर रक्त काली मंदिर में महायोगनी मेला लगा हुआ है जो मेला 1 महीने तक चलेगी।श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।दूर दूर से लोग नव वर्ष के मौके पर आकर रक्त काली मां का दर्शन कर रहे हैं और साथ ही साथ मेला का भी आनन्द उठाते नजर आ रहे है।आज रविवार को इसी कड़ी में 5 महिलाओं का उचक्कों के द्वारा गला से सोने का चेन स्नेचिंग कर फरार हो गया।जिसमें एक उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया गया गया।घटना सदर थाना क्षेत्र के रक्त काली मंदिर परिसर का बताया जा रहा है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
बतातें चलें कि आज रविवार को नव वर्ष को लेकर रक्त काली मंदिर में रक्त काली मां की दर्शन और मेला देखने को लेकर मंदिर परिसर और मेला में लोगों की काफी भीड़ थी।सब लोग नव वर्ष को लेकर घूम रहे थे।उसी दौरान उचक्कों तकरीबन 5 महिला का चेन स्नेचिंग कर फरार हो गया।हालांकि घटना स्थल पर मौजूद पुलिस एक उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सलखुआ प्रखंड के डीह टोला वार्ड नं 9 की रहने वाली गुड़िया देवी पति दिनेश साह के लगभग 30 हजार रुपये के सोने का मंगलसूत्र,सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा वार्ड नं 40 की रहने वाली कंचन देवी पति छोटू साह की पत्नी की40 हजार सोने की मंगलसूत्र,सदर थाना क्षेत्र के ही नगरपालिका चौक निवासी अलका सिंह पति संजय सिंह का 55 हजार रुपये के आसपास का मंगलसूत्र ,गौतम नगर निवासी दिनेश सिंह के पत्नी रूबी देवी का 40 हजार का मंगलसूत्र एवं कचहरी ढाला निवासी रितेश झा झा के पत्नी बिना देवी का भी लगभग 60 हजार रुपये के सोने की चेन उच्चकों द्वारा स्नेचिंग कर लिया गया।
वहीं इस घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है।पूछताछ की जा रही है।
Subscribe to my channel


