Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सहरसा में अधेड़ को मारी गोली। पुआल लाने गया था, अपराधियों ने मारी गोली। सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

सहरसा में अधेड़ को मारी गोली। पुआल लाने गया था, अपराधियों ने मारी गोली। सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Spread the love

रिपोर्ट विकास कुमार

*एंकर :-* सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत तुर्की गांव के वार्ड नं0-1 में देर शाम बदमाशों ने पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया।जख्मी व्यक्ति की पहचान नवीन कुमार यादव के रूप में की गई है जो तरियामा पंचायत अंतर्गत तुर्की गांव के वार्ड नं0-01 का रहने वाला बताया जा रहा है।घायल व्यक्ति के पेट के निचले हिस्से को छूकर गोली पीछे से बाहर निकलने की बात सामने आ रही है।लेकिन गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिस कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में जख्मी व्यक्ति के पिता उमेश यादव की माने तो घर से महज कुछ ही दूरी पर खेत में रखा पुआल लेने गए थे इसी दौरान पूर्व से घात लागए गांव के ही मंगल सिंह,रविन्द्र सिंह,प्रकाश सिंह अचानक पहुंचे और हम दोनों पिता पुत्र के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया विरोध करने पर इन लोगों ने मेरे पुत्र नवीन कुमार यादव के ऊपर थ्रिनट से फायर कर दिया जो गोली मेरे पुत्र नवीन कुमार को लग गई जिस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी अवस्था में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी जिस कारण हल्के उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

*BYTE :-* जख्मी व्यक्ति के पिता उमेश यादव।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com