Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा साहित्य समाज का दर्पण है- सी. पी. रॉय

साहित्य समाज का दर्पण है- सी. पी. रॉय

Spread the love

(देव भारद्वाज)
आगरा 26 दिसंबर, खंदोली स्थित श्री गोपाल सिंह इंटर कॉलेज में आमंत्रण सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मोत्सव पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया आयोजित अटल श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजसेवी, राजनेताओं व साहित्यकारों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित पर उनके व्यक्तित्व को याद किया।
विराट कवि सम्मेलन में ओज, वीर रस,श्रृंगार, और हास्य रस से ओत-प्रोत रचनाओं के माध्यम से कवियों ने देश प्रेम,भाईचारा और प्रकृति प्रेम का संदेश दिया विराट कवि सम्मेलन के प्रायोजक आमंत्रण सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था दिल्ली के संस्थापक दीपक पांचाल सह संस्थापक, कांची सिंघल “ओस” एवं कवि सम्मेलन का संचालन रसिक गुप्ता व अध्यक्षता मुकेश चौहान ने की ।
राष्ट्रीय कवि “चाँद” अकबराबादी, बोले कि-
ख़बर मिली है सितारों से दोस्ती है तेरी,
पड़ोसियों से तेरी बोल-चाल है के नहीं।
गुरु बसता हो जिस घर मे वही तो गुरद्वारा है
हमे मस्जिद भी प्यारी है हमे मंदिर भी प्यारा है
कवि तक़ी बाजपुरी
कोयल के जैसी, मीठी वोली है बेटियाँ
हो जाती घर गैर सी भोली है बेटियाँ
माँ बाप का ये मान यही स्वाभिमान है
सच आरती के थाल की रोली है बेटियाँ
कवि के के-राजस्थानी
ये लड़कियां नही ये खुदा का ही नूर हैं
टुकड़े न समझो कांच के,ये कोहिनूर हैं
कवि कांची सिंघल “ओस”
बच्चों के लिए वो अपनी निंदिया वार देती है
पड़े जो मुल्क पर विपदा तो बिंदिया वार देती है
कवि सविता गर्ग “सावी”
आयोजित विराट कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से कवि रसिक गुप्ता दिल्ली, मोहन मुंतजीर नैनीताल, तकी बाजपुरी उत्तराखंड, उपेंद्र पांडे दिल्ली, चांद अकराबादी आगरा,डॉ जयंत शाह रुद्रपुर,सविता गर्ग सावी चंडीगढ़,मोहित सक्सेना आगरा प्रमुख रूप से कवि आमंत्रित किए गए और उन्होंने श्रोताओं को रचनाओं के माध्यम से लोटपोट किया|

 

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com