Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार अखिल भारतीय संतमत सत्संग को लेकर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया

अखिल भारतीय संतमत सत्संग को लेकर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत चन्दौर पुर्वी पंचायत स्थित बथनहा टोला में  अगामी मार्च 2023 में अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 112वां वार्षिक महाधिवेशन आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत स्थित  बथनहा टोला में स्वामी चतुरानंद जी महाराज के नेतृत्व एवं  महर्षि मेंही हृदय धाम संत शाही नगर चंदौर के स्वामी अनुभवानंद जी महाराज के अध्यक्षता में  वैदिक रीति रिवाज के साथ भूमि पूजन किया गया। जहां संत एवं महात्माओं की उपस्थिति में जिप प्रतिनिधि सह जदयू नेता अमर यादव, कांप पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया अनमोल भगत, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार, पूर्व मुखिया अवधेश कुमार, बाबा हनुमान दास त्यागी, चुनचुन यदुवंशी, पैक्स प्रतिनिधि राम शंकर कुमार, समाज सेवी शंभू कुमार समेत आसपास के दर्जनों महिला एवं पुरुष सत्संग प्रेमी उपस्थित थे। इस मौके पर स्वामी अनुभवानंद जी महाराज ने बताया कि आगामी 18,19 एवं 20 मार्च को 112वां वार्षिक महाधिवेशन संतमत सत्संग का आयोजन किया  जाना है। उसी को लेकर साधु संतों एवं सत्संग प्रेमियों की उपस्थिति में भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने कहा कि किस अधिवेशन को लेकर वे यथा संभव हर स्तर से सहयोग करने के लिए तैयार है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com