BreakingPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
Trending

जीजीआईसी में दो दिवसीय पुस्तक मेला का हो रहा आयोजन

जीजीआईसी में दो दिवसीय पुस्तक मेला का हो रहा आयोजन

Spread the love

अधिकृत प्रकाशकों के अलावा पुस्तक बेंचने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई – डीआईओएस

जीजीआईसी में दो दिवसीय पुस्तक मेला का हो रहा आयोजन

मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया 

चित्रकूट । माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देशानुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी में जनपद स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया इस मेले में कक्षा एक से 12 तक की एनसीईआरटी की सभी विषयों की पुस्तकों का जमावड़ा था। खास बात ही रही कि उपस्थित छात्र छात्राओं ने भारी मात्रा में सस्ते दर पर पुस्तकें खरीदी जिससे अभिभावकों के ऊपर आर्थिक बोझ अपेक्षाकृत कम रहा सरकार ने तीन प्रकाशकों को ही एनसीईआरटी की पुस्तकें छपवाने के लिए अधिकृत किया है जिले में पुरानी बाजार स्थित अग्रवाल पुस्तक भंडार को एनसीईआरटी की पुस्तकों की विक्रय करने के लिए अधिकृत‌ किया गया। इस मेले का आयोजन विक्रेता सुशील कुमार अग्रवाल स्वर्णिम अग्रवाल द्वारा किया गया । हमउन्होंने निर्धारित सस्ते दाम पर पुस्तकों को बच्चों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है यह मिला अभिभावकों छात्र छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार ने तीन प्रकाशक एनसीईआरटी की पुस्तक छापने के लिए अधिकृत किया है और किताबों को जिले में विक्रय हेतु पुरानी बाजार अग्रवाल पुस्तक भंडार को अधिकृत किया गया है ।उन्होंने ही इस मेले का आयोजन किया जिसमें सभी विषयों की पुस्तक सस्ते दर पर बच्चों को उपलब्ध कराई गई उन्होंने कहा कि तमाम प्राइवेट प्रकाशक पुस्तकें छापकर ऊंचे दामों पर किताबों का विक्रय करते हैं जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ता है सरकार ने जनता की सुख सुविधा को देखते हुए प्रकाशक निर्धारित किया और उन पुस्तकों का दाम कम मूल्य किया जो गरीब परिवारों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में यह बहुत ही पुनीत कार्य है की अधिकृत प्रकाश को के अलावा यदि कोई पोस्ट के भेजता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी अन्य प्रकाश प्रकाश को की पुस्तकों को विक्रय हेतु प्रतिबंधित किया गया है। समग्र शिक्षा जिला आसमान में विवेक कुमार सिंह ने कहा कि यह मेला मध्य व गरीब परिवार के बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।सेवा भारती के जिला महामंत्री राजकिशोर शिवहरे ने कहा कि पुस्तक मेले में सभी विषयों की किताबें एक ही स्टॉल पर उपलब्ध हैं यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। शिक्षक शंकर यादव ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही जगह हर विषय की पुस्तक सस्ते मूल्य पर दी जा रही है यह जनता के हित में बहुत ही पुनीत कार्य है प्रधानाचार्या शशि कला ने सभी अधिकारियों शिक्षकों छात्राओं का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com