
रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के नगर पंचायत सौरबाजार के विभिन्न बुथो पर रविवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ चुनाव । इस अवसर पर मतदाताओं ने मतदान करने के लिए उत्सुकता चरम पर देखा गया। लोगों ने उत्सव पूर्वक मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी ने बताया कि रविवार को नगर पंचायत सौरबाजार के विभिन्न बूथों पर शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराई गई। बता दें कि प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्र का मुआयना किया। वही बुजुर्ग में काफी उत्सुकता देखी गई। लोकतंत्र का महापर्व को सफल बनाने के लिए बुजुर्ग ने उत्साहित होकर अपने अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। बुजुर्ग अपने पुत्र या अन्य परिजन के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचते थे।

Subscribe to my channel



