Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सहरसा जिले के नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के मतगणना का कार्य दो केंद्र पर है जारी।सुरक्षा का है पुख्ता इंतजाम

सहरसा जिले के नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के मतगणना का कार्य दो केंद्र पर है जारी।सुरक्षा का है पुख्ता इंतजाम

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* प्रथम चरण के तहत सहरसा जिले के चार नगर पंचायत एवं एक नगर परिषद क्षेत्र 18 में दिसंबर को हूए चुनाव को लेकर आज मतगणन का कार्य चल रहा है।जिला स्कूल एवं ग्रल हाई स्कूल में मतगणना केंद्र बनाया गया है जहां नगर पंचायत सोनवर्सा, सौरबाजार बनगांव, नौहट्टा और नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के नगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला आज सुनाया जाएगा।जिस के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कार्य आरंभ हो चुका है।
आज इसी कड़ी में सौरबाजार नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के पद पर रूबी प्रवीण अपने निकटम प्रतिद्वंदी नम्रता गुप्ता को 41 मतों से हरा कर मुख्य पार्षद के पद पर जीत हांसिल किया है।वहीं उप मुख्य पार्षद के पद पर दुर्गाकान्त झा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश कुमार सिंह को 218 मतों से पराजित कर उप मुख्य पार्षद पर जीत हांसिल किया है।वहीं नवहट्टा नगर पंचायत से मुख्य पार्षद के पद पर हीरा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अड़हुल देवी को 203 मतों से पराजित कर जीत हांसिल किया है। वहीं उप मुख्य पार्षद के पद पर कविता कुमारी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कौसर परवीन को 482 मतों से पराजित कर जीत हांसिल किया है।और शेष नगर पंचायत की मतगणना अभी जारी है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com