Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार जमीनी विवाद में 25 वर्षीय महिला की कुदाली से काटकर हत्या। परिवार में मचा कोहराम। पुलिस जांच में जुटी

जमीनी विवाद में 25 वर्षीय महिला की कुदाली से काटकर हत्या। परिवार में मचा कोहराम। पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में जमीनी विवाद खत्म लेने का नाम नहीं ले रहा है।जबकि प्रत्येक शनिवार को सभी थाने में जनता दरबार भी लगाया जाता है और कई लोगों का जनता दरबार में जमीनी विवाद को लेकर समस्या भी सुलझाया जाता है।फिर भी आये दिन जमीनी विवाद में हत्याएं हो रही है।आज इसी कड़ी में सहरसा जिले के बिजलपुर पंचायत के तुलसियाही वार्ड नं 6 में जमीनी विवाद में आज बुधवार को 25 वर्षीय महिला की कुदाली से काटकर हत्या कर दी गयी है ।वहीं पुलिस घटना स्थल पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
मालूम हो कि मृतिका महिला का नाम रुणा देवी है जो बिहरा थानां क्षेत्र के सत्तर गांव की रहने वाली बताया जा रहा है।और महिला का ससुराल भी बिहरा थानां क्षेत्र के बिजजलपुर पंचायत के तुलसियाही वार्ड नं 6 में है।मृतक महिला की शादी 15 साल पूर्व हुई थी और मृतक महिला के पति की मौत 9 साल पहले ही हो चुकी है।
वहीं मृतिका का भाई ने इस घटना को लेकर बताया कि आज बुधवार को जमीनी विवाद में मेरी बहन को सचिंदर यादव कुदाली से काटकर हत्या कर दिया ।अभी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने आये हैं।
वहीं बिहरा थानां अध्य्क्ष अकमल हुशेन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा ।जो भी इस हत्या में शामिल होगा उस आरोपी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com