बांदा सफेद हांथी बना इटर्रा का सामुदायिक शौचालय
सफेद हांथी बना इटर्रा का सामुदायिक शौचालय

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
जनपद बाँदा : सरकार ने गावों को खुले से शौच मुक्त करने की मंशा से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया और इसमें लाखों रुपए खर्च भी किए गए लेकिन गांव में ग्राम प्रधान व जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है और लोग खुले में शौच जाने को मजबूर है।
यह मामला जनपद बांदा के कमासिन ब्लाक के ग्राम पंचायत इटर्रा का है। जहां लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जिसमें उपयोग के लिए जरूरी बिजली और पानी की सुविधा के अभाव में बेमतलब साबित हो रहा है। इस शौचालय में न पानी की कोई व्यवस्था है न बिजली की और वह शो पीस बना हुआ है। शौचालय में गंदगी भरी हुई है। ग्रामीण आज भी खुले में शौच करने जा रहे हैं। बाहर दिखाने के लिए शौचालय में रंग रोगन तो किया गया लेकिन भीतर की हालत देख कर ढोल के अंदर पोल नजर आ रहा है। जहां उपयोग करने के लिए सही व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिम्मेदारों ने बाहर से दिखाने के लिए टंकी तो रखवा दी लेकिन उसमें पानी ही नहीं है। वही ग्रामीणों की मानें तो बहुत दिनों से यही हाल है एक तरफ के महिला शौचालय में ताला लटकता रहता है पानी की व्यवस्था न होने से लोगों को अपने घरों से पानी लेकर आना पड रहा है।
Subscribe to my channel



