Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट
उन्नाव, 13 दिसम्बर 2022
मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने विकासखंड सिकन्दरपुर सिरोसी के गोद लिए आंगनबाड़ी केंद्र थाना-एक, दो, तीन, चार और पाँच का मंगलवार को निरीक्षण किया ।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र थाना-तीन में छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया |
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए ही अन्नप्राशन संस्कार कराया जाता है | इसक तात्पर्य हैं कि छह माह के बाद बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए माँ का दूध पर्याप्त नहीं है | इसलिए माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार भी खिलाया जाना शुरू कर देना चाहिए नहीं तो बच्चे के कुपोषित होने की संभावना होती है |
इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय भवन में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र थाना पाँच में कुपोषित बच्ची चांदनी पुत्री हरिश्चन्द्र का वजन व लम्बाई नापी और केंद्र के अन्य बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की ।
मुख्य विकास अधिकारी ने शालापूर्व शिक्षा को बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र में सेसमें संस्था द्वारा प्राप्त करायी गयी सामग्री के बारे में जानकारी ली एवं बच्चों के अभिभावक द्वारा नियमित पोषाहार मिलने का सत्यापन किया गया।
बताते चलें कि सैसमें संस्था शालापूर्व शिक्षा एवं बाल स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम कर रही है ।
इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में मिड-डे मील का निरीक्षण किया गया और किचेन शेड में बच्चों के बैठ कर खाना खाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने रेन वाटर हारवेस्टिंग के लिए खोदे गये गड्ढों को तुरन्त बन्द कराने के निर्देश दिए ताकि कोई दुर्घटना न घटित हो।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, संबंधित क्षेत्र की सुपरवाइजर , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और लाभार्थी उपस्थित रहे ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com