Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद छापेमारी के विरोध में व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी एडिशनल कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

छापेमारी के विरोध में व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी एडिशनल कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

छापेमारी के विरोध में व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी एडिशनल कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

इटावा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जी एस टी की छापेमारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी कार्यालय का घेराव कर जिलाधिकारी इटावा एवं जीएसटी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा जीएसटी विभाग द्वारा जांच एवं सर्वे के नाम पर जनपद भर में बड़े पैमाने पर छापे की कार्रवाई की जा रही है जिसके कारण व्यापारी वर्ग भयाक्रांत एवं दहशत में है,इस तरीके की कार्यवाही से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और व्यापारी समाज का उत्पीड़न होगा जिससे ईमानदार व्यापारी परेशान हो रहा है इसलिये जीएसटी के इस सर्वे और छापेमारी अभियान को अभिलंब रोका जाये।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को यहां जीएसटी विभाग की छापेमार कार्यवाही का विरोध किया और वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय पर प्रदर्शन कर कृष्णकांत उपाध्याय एडीशनल कमिश्नर से वार्ता कर बाजारों में की जा रही कार्यवाही का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा, जिस पर आश्वासन मिला कि व्यापारी अपना व्यापार करें किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा,आज से किसी भी प्रतिष्ठान पर छापेमारी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए यह मुश्किल का समय है जो 4000000 रुपए से ज्यादा का टर्नओवर कर रहे हैं, जिनके पास जीएसटी नंबर नहीं है उनकी जांच हो रही है, जिनके पास जीएसटी नंबर है जो पूरे नियम कानून के साथ में व्यापार कर रहे हैं उन्हें अधिकारियों से भयभीत होकर डरने की आवश्यकता नहीं है यह शासन का कहना है, जबकि गलत लोगों के कारण सही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी अधिक

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com