Breakingएक्सक्लूसिवमध्यप्रदेश

छतरपुर इशिता अग्रवाल ने जिले का नाम किया गौरवान्वित

इशिता अग्रवाल ने जिले का नाम किया गौरवान्वित

Spread the love

मध्य प्रदेश

*इशिता अग्रवाल ने जिले का नाम किया गौरवान्वित*
*विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से करेगा सम्मानित*
छतरपुर। शहर के विश्वनाथ कॉलोनी में रहने वाले गुरुजी मनोज अग्रवाल की पुत्री ने जिले का नाम गौरवान्वित किया है। डिजिटल महाविद्यालय में अध्ययनरत बीकॉम की छात्रा इशिता अग्रवाल को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान इशिता अग्रवाल को विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। इशिता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों एवं परिजनों को दिया है। साथ ही यह भी बताया कि उनकी सबसे बड़ी शक्ति उनके पिता है, जो की समय- समय पर उन्हें मार्गदर्शन देते हैं। बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहद रूचि रखने वाली इशिता ने बताया कि उसे किताबों से लगाव है। इशिता अग्रवाल की इस उपलब्धि पर उनके सहपाठियों सहित इष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com