बाँदा भूंख ,प्यास और ठंड से तड़पकर गौशालाओं में दम तोड़ते अन्ना मवेशी

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

किसानों की फसलों को अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए प्रशासन ने जगह- जगह अस्थाई गौशालाओं का निर्माण कराया था। प्रशासन ने नगरपालिका और ग्राम पंचायत कर्मचारियों के साथ मिलकर स्थाई व अस्थाई गौशालाओं में अन्ना जानवरों को बंद कराया था। लेकिन वहाँ जानवरों को भीषण सर्दी से बचाव व चारा, पानी की उचित व्यवस्था नहीं कराई गई। जिसके कारण उनकी मौत होने का सिलसिला जारी है। कई अन्ना मवेशी भूख प्यास से तड़प तड़प कर दम तोड़ चुके हैं। ग्राम प्रधानों व सचिवों को सरकार ने रखरखाव के लिए रुपया भी दे रखा है। लेकिन ग्राम प्रधानों ने सचिवों के साथ मिलकर गौशालाओं का रुपया हजम कर लिया है। जिससे गौशालाओ में बंधे अन्ना मवेशी खुले आसमान में भीषड सर्द भरी रातों में ठंडी, भूख प्यास से तड़प- तड़प कर दम तोड़ रहे है।
ताजा मामला बांदा के तहसील बबेरू ब्लाक बिसंडा ग्राम पंचायत कौहारा गौशाला का है जो बड़ी विशाल बनी हुई है वहीं ग्राम साथी एवं ग्राम कोर्रम में यही हालात हैं गौशालाओं की किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही हैं जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह कहा जाता है कि गौवंश की ज्यादा ज्यादा सुविधा व हर प्रकार की देख-देख की जा रही है। लेकिन आज मीडिया की नजर पड़ी तो इन गौशालाओं में बद से बदतर हालात हैं यहां किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं की जाती ना ही खाने-पीने व इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है ना तो डॉक्टर समय से नहीं आते ना ही उनका इलाज किया जा रहा देखा गया कि गौ माताओं को नोच नोच कर उनकी आंखें निकाल ले जाती हैं या फिर जिंदा शरीर को नोच नोच कर खा रहे हैं कौवा जबकि गौशाला में 4 कर्मचारी लगे हुए हैं तब भी इनको माताओं की किसी प्रकार की सुविधा नहीं की जाती जबकि किसी प्रधान और सचिव से बात करो तो यही कहता है कि हमारी गौशाला नंबर एक में है हर सुविधा उपलब्ध है लेकिन आज सामने देखने में यह नजारा सामने आया है
आपको बता दें यह पूरा मामला बबेरू तहसील ब्लॉक बिसंडा में ग्राम पंचायतों का है जहां पर मीडिया की नजर इन गौशालाओं में पड़ी ग्राम पंचायत कहारा गौशाला व ग्राम पंचायत कुर्रम खुर्द एवं ग्राम पंचायत साथी गौशाला मे यही हालात हैं तो देखने से रूह कांप जाए लेकिन प्रधान व सचिव वह उत्तर प्रदेश सरकार की आंखें बंद पड़ी हुई हैं। और जनता के सामने गौशालाओं व गौ माताओं की बड़ी प्रशंसा की जाती है। लेकिन आज देखने में यह सामने नजर आया की जिंदा गौ माताओं कोआ नोच नोच कर खा रहे हैं।

Subscribe to my channel
