BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसियासतस्थानीय खबरें
Trending

दांत दर्द को केवल दवा से दबाना

दांत दर्द को केवल दवा से दबाना

Spread the love

दांत दर्द को केवल दवा से दबाना नहीं, सही इलाज जरूरी : डॉ. अभिनव प्रकाश

राजेंद्र बाबू डेंटल हॉस्पिटल में आधुनिक मशीनों से कम खर्च पर दंत चिकित्सा की सुविधा, महिला मरीजों के लिए महिला दंत चिकित्सक उपलब्ध

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी सहरसा

दांत दर्द की समस्या होने पर अक्सर लोग बिना विशेषज्ञ की सलाह के दर्द निवारक दवाओं का सेवन करने लगते हैं, जबकि दांतों की समस्या का स्थायी समाधान उसके वास्तविक कारण का पता लगाकर उचित इलाज करने से ही संभव है। यह कहना है शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित सुभाष चौक, कहरा ब्लॉक रोड में काली मंदिर के बगल में संचालित राजेंद्र बाबू डेंटल हॉस्पिटल के डॉ. अभिनव प्रकाश का। उन्होंने बताया कि दांतों की समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज करना या केवल दवाओं के सहारे दर्द को दबाना उचित नहीं है। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। समय पर दंत चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज कराने से दांतों को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। डॉ. अभिनव प्रकाश ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों को कम खर्च पर बेहतर दंत चिकित्सा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यहां माउथ स्कैनर, रूट कैनाल थेरेपी, एक्स-रे मशीन, इम्प्लांट सर्जरी तथा अत्याधुनिक वातानुकूलित ऑपरेशन थिएटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे मरीजों को दांतों के इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दांतों को अनावश्यक रूप से निकालने के बजाय उनकी स्थिति और बीमारी के कारण का पता लगाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया जाता है। दांतों की समय पर देखभाल नहीं होने से भोजन चबाने में परेशानी हो सकती है और मुंह के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अस्पताल में फिक्स दांत लगाने सहित विभिन्न दंत चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। वहीं, महिला दंत चिकित्सक डॉ. अंतिमा प्रकाश ने बताया कि कई महिलाएं पुरुष चिकित्सक के सामने अपनी दंत समस्याओं को बताने में संकोच करती हैं। ऐसे में महिला चिकित्सक की उपलब्धता से महिला मरीजों को अपनी समस्या खुलकर बताने और सहजता से इलाज कराने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डॉ. अभिनव प्रकाश ने बताया कि पहले उनका क्लीनिक डीबी रोड स्थित अनुराग गली में राजमाला डेंटल क्लीनिक के नाम से संचालित होता था। अब उनके पिता के नाम पर राजेंद्र बाबू डेंटल हॉस्पिटल के माध्यम से मरीजों की सेवा की जा रही है। अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को भी यथासंभव सहूलियत देने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि सहरसा के अलावा नेपाल, पूर्णिया, अररिया, दरभंगा और बेगूसराय सहित अन्य क्षेत्रों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में दांतों के इलाज के साथ-साथ मरीजों को दांतों की नियमित सफाई, उचित देखभाल और मुंह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के संबंध में निशुल्क जानकारी भी दी जाती है। डॉ. अभिनव प्रकाश ने लोगों से अपील की कि दांतों में दर्द होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय योग्य दंत चिकित्सक से परामर्श लें तथा नियमित रूप से दांतों की जांच और सफाई पर ध्यान दें।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com