Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

मॉल है सिनेमा हॉल है या बाजार घूमने आए हो छात्रों से बोले केके पाठक- नाम कट जाएगा।

मॉल है सिनेमा हॉल है या बाजार घूमने आए हो छात्रों से बोले केके पाठक- नाम कट जाएगा।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* मॉल है सिनेमा हॉल है या बाजार घूमने आए हो छात्रों से बोले केके पाठक- नाम कट जाएगा।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक सहरसा पहुंचे।जहां उन्होंने अध्यापक प्रशिक्षण महाविद्यालय का पहले निरीक्षण किये।जहां उन्होंने कैम्पस में अंधेरा देखते ही गुस्साए और अविलम्ब कैम्पस में लाइट लगाने का निर्देश दिए।उसके बाद वो अंधेरा में ही महाविद्यालय का जायजा लिए।
आज भी अपर सचिव के के पाठक चार विद्यालयों का निरीक्षण किये।जिसमें सबसे पहले मनोहर उच्च विद्यालय सहरसा,जिला गर्ल्स हाई स्कूल,मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर,मध्य विद्यालय बैजनाथपुर का निरीक्षण किये।निरीक्षण के दौरान सहरसा के एक विद्यालय मनोहर उच्च विद्यालय में छात्र बिना ड्रेस के क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहा था।उसी दौरान अपर सचिव के के पाठक उस क्लास में गए जहां छात्र को बिना ड्रेस में देखे और आग बगुला हो गए।उन्होंने छात्र को कहा क्या है ये मॉल है,सिनेमा हॉल है या बाजार घूमने आए हो ये स्कूल है बिना बर्दी के स्कूल आ गए हो।प्रिंसिपल को बोल दिए हैं जो छात्र बिना बर्दी में आएगा तो उसे न तो परीक्षा में बैठने दिया जाएगा और न ही स्कूल आने दिया दिया जाएगा और नाम भी काट दीजियेगा।कम से कम 12 क्लास तक तो बर्दी में आना ही पड़ेगा।
वहीं उन्होंने जिले के मध्यविद्यालय बैजनाथपुर भी गए वहां भी निरीक्षण किये लेकिन मध्यविद्यालय परिसर में एक और प्राथमिक विद्यालय था जहां बच्चे नीचे फर्स पर बैठकर क्लास रूम में पढ़ाई कर रहे थे और शिक्षिका बच्चे को पढ़ाई करवा रहे थे लेकिन वहां अपर सचिव के के पाठक वहां जाना मुनासिब नहीं समझे।इस मामले को लेकर मीडिया ने सवाल भी किया लेकिन वो कुछ भी नहीं बोले और गाड़ी में बैठकर मधेपुरा के लिए निकल गए।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com