BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबाँदाबिज़नेसराजनीतीव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसियासतस्थानीय खबरें
Trending

मणिकर्णिका’ युवती सम्मेलन आंगन से अंतरिक्ष तक युवतियों के योगदान और नेतृत्व पर बांदा में हुआ मंथन

मणिकर्णिका’ युवती सम्मेलन आंगन से अंतरिक्ष तक युवतियों के योगदान और नेतृत्व पर बांदा में हुआ मंथन

Spread the love

​‘मणिकर्णिका’ युवती सम्मेलन आंगन से अंतरिक्ष तक युवतियों के योगदान और नेतृत्व पर बांदा में हुआ मंथन
​बांदा। योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), कानपुर प्रांत के तत्वावधान में आयोजित ‘मणिकर्णिका—आंगन से अंतरिक्ष तक’ युवती सम्मेलन में जिले भर से पहुंचीं सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवतियों के सर्वांगीण विकास, उनके आत्मबल को सशक्त करने और राष्ट्र के पुनर्निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा पटनाहा और उच्च क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी दीपाली गुप्ता उपस्थित रहीं। इस दौरान एबीवीपी की प्रांत पदाधिकारी विज्ञा मिश्रा, सबीहा रहमानी, जिज्ञासा तिवारी और जयंती सहित विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाएं मंचासीन रहीं। कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन एबीवीपी की प्रांत सह मंत्री आयुषी त्रिपाठी ने किया।
​अनुभवी महिलाओं ने साझा किए जीवन के सबक
सम्मेलन के तहत एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं ने छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर अपने जीवन के अनुभव साझा किए। एबीवीपी प्रांत पदाधिकारी विज्ञा मिश्रा ने राष्ट्र निर्माण में छात्राओं के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि युवतियां अपनी असीम क्षमताओं को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
​दो सत्रों में हुआ मंथन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
दो सत्रों में चले इस सम्मेलन में युवतियों के व्यक्तिगत व सामाजिक विकास से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर विनोद जैन ने ‘अखंड हिंद फौज’ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्व पर जानकारी दी। वहीं, गुरुकुल कथक साधना केंद्र की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक व नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभागार को तालियों से गूंजा दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों ने आयोजन के उद्देश्य और छात्राओं के उत्साह की भूरि-भूरि सराहना की।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com