BreakingprobivPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणजॉब और करियरदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबाँदाबिज़नेसराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसियासतस्थानीय खबरें
Trending

डीएम ने डिग्गी तालाब की जलभराव समस्या का लिया जायजा, सीमांकन और गहरीकरण के दिए आदेश

डीएम ने डिग्गी तालाब की जलभराव समस्या का लिया जायजा, सीमांकन और गहरीकरण के दिए आदेश

Spread the love

*डीएम ने डिग्गी तालाब की जलभराव समस्या का लिया जायजा, सीमांकन और गहरीकरण के दिए आदेश*

मंडल प्रभारी गंगाप्रसाद करवरिया

*सभासद शंकर यादव की मांग पर हरकत में प्रशासन, डीएम ने किया डिग्गी तालाब क्षेत्र का निरीक्षण*

 

*चित्रकूट।* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने सोमवार को नगर पालिका परिषद के वार्ड नं. 21 शास्त्री नगर मोहल्ले में डिग्गी तालाब के किनारे बसी बस्ती में जलभराव की समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि तालाब के आसपास अतिक्रमण और जल निकासी न होने से बरसात में पूरे मोहल्ले में पानी भर जाता है। इस पर उन्होंने तत्काल तालाब के *सीमांकन, गहरीकरण और सुंदरीकरण* के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब का गहरीकरण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि मोहल्लेवासियों को जलभराव से निजात मिल सके।

जलापूर्ति की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि बस्ती में लगे हैंडपंपों को ऊंचा कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर वार्ड के *सभासद शंकर प्रसाद यादव* ने जिलाधिकारी के समक्ष मोहल्ले की प्रमुख समस्याएं रखीं। उन्होंने ट्रांजिट हॉस्टल से शिवपुरी तक जाने वाली मुख्य सड़क के नवनिर्माण की मांग की और वार्ड को *आदर्श नगर* के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने सभासद की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि एसडीएम कॉलोनी और शास्त्री नगर में जल निकासी की भीषण समस्या उनके संज्ञान में लगातार आ रही है। इसके लिए जल्द ही एक विस्तृत प्लान तैयार कराकर स्थायी समाधान कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सभासद शंकर यादव के साथ स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com