मानदेय वृद्धि और सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर आशा बहुओं व संगिनियों का जोरदार प्रदर्शन!
मानदेय वृद्धि और सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर आशा बहुओं व संगिनियों का जोरदार प्रदर्शन!

योगेन्द्र प्रताप सिंह 
बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ कलेक्ट्रेट परिसर में आज जिलेभर की आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर हुंकार भरी।”प्रदर्शनकारी आशा संगिनियों का कहना है कि 2014 में पदोन्नति के बाद से आज तक उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। मौजूदा समय में सुपरविजन के लिए महज ₹300 प्रति विजिट दिया जा रहा है, जिसे इस महंगाई के दौर में बढ़ाकर ₹700 प्रति विजिट करने की मांग की गई है। वहीं आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय ₹20,000 प्रतिमाह करने के साथ-साथ, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और ₹10 लाख मुआवजे की गारंटी मांगी है। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जनसेवक पीसी पटेल भी मौजूद रहे।””आशा कार्यकत्रियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगी। बांदा से ग्राउंड रिपोर्ट।”
Subscribe to my channel



