सहरसा बिहार समदा में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया
समदा में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया गया

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के प्रखंड क्षेत्र के संतमत सत्संग मंदिर समदा में सोमवार के सुबह से दो दिवसीय विराट ज्ञान यज्ञ सौरबाजार प्रखंड संतमत सत्संग के 26 वां विशेषाधिवेशन आरंभ ध्यानभ्यास एवं स्तुति विनती से किया गया । मंच पर बैठे मुख्य वक्ता पुज्य स्वामी अरविंद बाबा ने आए हुए श्रद्धालुओं से कहा कि मनुष्य जीवन बस ईश्वर की भक्ति करने के लिए ही मिली है मनुष्य जीवन का सदा सदुपयोग करें । सोमवार के संध्याकालीन सत्संग का समापन स्वामी ज्ञानेश्वरानंद उर्फ ज्ञानी बाबा के भजन गायन के बाद आरती कर किया गया। वही सत्संग को सफल बनाने के लिए सत्संग कमेटी के सभी सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सज्जन वृद्ध लगे हुए थे । सत्संग में आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
मौके पर आश्रम के संस्थापक स्वामी सीताराम बाबा, पूज्य स्वामी अनुभवानंद जी महाराज, पुज्य स्वामी घनश्याम बाबा, स्वामी नंदकिशोर बाबा, नेपाल से आए हुए उमा साहब तथा अन्य वरिष्ठ साधु महात्माओं एवं विद्वानों मंच पर उपस्थित थे ।

Subscribe to my channel


