इटावा थाना दिवस पर डीएम-एसएसपी ने फ्रैण्ड्स कालोनी व बसरेहर थाने में सुनीं जनता की समस्यायें
थाना दिवस पर डीएम-एसएसपी ने फ्रैण्ड्स कालोनी व बसरेहर थाने में सुनीं जनता की समस्यायें

इटावा: थाना दिवस पर डीएम-एसएसपी ने फ्रैण्ड्स कालोनी व बसरेहर थाने में सुनीं जनता की समस्यायें,
इटावा। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर फ्रेंडस कॉलोनी एवं बसरेहर थाने पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनकर कराया गया उनका निस्तारण।
माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा थाना फ्रेंडस कॉलोनी एवं थाना बसरेहर पर पहुंचकर थानों पर आये आम लोगों की समस्याओं को सुना गया जिसमें उनके द्वारा लोगों से शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर एवं समस्या के बारे में जानकारी कर सम्बंधित को घटना स्थल पर जाकर समस्या के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थानों पर आए आम लोगों की समस्याओं को सुना गया, जिसमें लोगों के शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर एवं समस्या के बारे में जानकारी कर सम्बंधित चौकी प्रभारी,बीट अधिकारी को समस्या के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



