Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई खाद्य प्रसंस्करण इकाई घरेलू स्तर पर लगाकर कर सकते: धीरेन्द्र कुमार

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
.
*#हरदोई-* – राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया है कि 03 दिवसीय महात्मा गॉधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना ग्राम पं. रामपुर लालजी, न्याय पं. बरसुइयां विकास खण्ड बावन का शुभारम्भ ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होने महात्मा गॉधी खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने पर जोर दिया व लघु उद्योग जैसे पापड़, अचार, कचरी, मसाला, आटा चक्की, पास्ता, दलिया, सेवई आदि उद्योग लगाने पर प्रेरित किया।
इस अवसर पर कुकरी ट्रेनर संगीता श्रीवास्तव व दिलीप कुमार सिंह आदि ने इकाई लगाने के लिये प्रेरित किया व स्वयं का स्वरोजगार लगाने के लिए कहा, जिससे खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित समस्त खाद्य सामग्री पर जानकारी दी साथ ही साथ रोजगार लगाने के लिए उपस्थित जनों को प्रेरित किया।
प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की 03 दिवसीय महात्मा गॉधी खाद्य प्रसंस्करण योजना बहुत ही उत्कृष्ट योजना है इस में कोई भी खाद्य प्रसंस्करण इकाई घरेलू स्तर पर लगाकर अपना स्वयं का रोजगार कर सकते है। जिसमें सरकार की तरफ से योजना लागत का 50 प्रतिशत मशीन व उपकरण मद में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर राम औतार व सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com