Breakingअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार अज्ञात बृद्ध की हुई मौत , रेलवे प्लेटफार्म पर मिला शव

अज्ञात बृद्ध की हुई मौत , रेलवे प्लेटफार्म पर मिला शव

Spread the love

रिपोर्ट विकास कुमार सहरसा बिहार

*सहरसा :-* स्थानीय रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर – 2 पर शनिवार को एक अज्ञात बृद्ध का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
आसपास मौजूद यात्रियों ने बताया कि प्लेटफार्म पर लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े दिख रहे थे। ठंड में भी उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। जिसके बाद रेलवे कर्मी को सूचना दी गई। फिर जीआरपी कर्मी पहुंचे। उनके द्वारा जांच किए जाने पर पता चला कि उक्त बृद्ध की मौत हो गई है।
जीआरपी द्वारा शव को बरामद कर लिया गया है। अगले तीन दिनों तक उनकी पहचान के लिए शव को रखा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रोग से विक्षिप्त था। कुछ दिन से वे सहरसा जंक्शन पर भटकते नजर आ रहे थे। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com