Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सहरसा में उत्पाद विभाग का जारी है एक्शन। आठ महीने में कुल 1655 लोग हुए गिरफ्तार। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर ने दी जानकारी

सहरसा में उत्पाद विभाग का जारी है एक्शन। आठ महीने में कुल 1655 लोग हुए गिरफ्तार। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर ने दी जानकारी

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले में इन दिनों उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है।जहां बीते 8 महीने में यानी कि अप्रैल 2021 से लेकर नवंबर 2022 तक कुल 1655 लोग को लाल पानी के चक्कर में लाल घर जाना पड़ा है ।फिर भी शराब कारोबारी और पियक्कड़ लोग अपने कारनामों से बाज नहीं आते हैं।इस कार्रवाई को लेकर शराब कारोबारी,और पियक्कड़ में हड़कम्प मचा हुआ है।
बतातें चलें कि बिहार में शराब बंदी कानून लागू है।इस शराब बंदी काननू को शख्ती से लागू करवाने को लेकर उत्पाद विभाग बड़ी कार्रवाई भी कर रही है।जिसमें सहरसा,सुपौल,और मधेपुरा के उत्पाद पुलिस कर्मी को भी शामिल किया गया है।और तीनों जिले के उत्पाद पुलिस कर्मी के द्वारा लगातार शराब कारोबारी और पियककरों के विरुद्ध छापामारी कर गिरफ्तार भी किया जा रहा है।
वहीं उत्पाद इंस्पेक्टर संतोष श्री वास्तव ने आज 8 नवंबर गुरुवार को बताया की 1655 शराब कारोबारी और पियक्कड़ों की गिरफ्तारी अप्रैल 2022 से लेकर नवंबर 2022 तक किया गया है।जिसमें 592 लोगों को जुर्माना देकर न्यायालय के द्वारा छोड़ा गया है।23 लोग दोबारा पीने में जेल गया है,19 होम डिलेवरी वाले लोग हैं।14 वीआईपी लोग हैं,बांकी सब लोग शराब बेचने वाले और पीने वाले लोग है।उन्होंने ये भी बताया कि शराब कारोबारी और शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ लगातार उत्पाद विभाग की पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

*BYTE :-* उत्पाद इंस्पेक्टर संतोष श्री वास्तव।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com