Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड कांडी में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मुकाबला विवाद के कारण हुआ स्थगित

कांडी में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मुकाबला विवाद के कारण हुआ स्थगित

Spread the love

कांडी में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मुकाबला विवाद के कारण हुआ स्थगित

संवादाता दयानंद यादव की रिपोर्ट

झारखंड सरकार के द्वारा खेलो झारखंड कांडी प्रखंड के अंतर्गत कांडी 10+2मैदान में हुआ विवाद,प्रदीप वर्मा ने आपा खोया, सेमीफाइनल कांडी+2 बनाम हरिहरपुर राजकीयकृत शंकर प्रताप देव के बीच खेला जा रहा था जिसमें हरिहर पुर हाई स्कूल के कप्तान और कोच के अपील के बाद बीच में ही खेल बंद कर दिया गया कांडी+2 के खिलाड़ियों में 3 खिलाड़ी बाहर के खेल रहे थे जांच उपरांत रजिस्टर के माध्यम से देखा गया तो कांडी प्रभारी प्रधानाध्यापिका विधायनी बाखला ने जब जांच की तो तीन खिलाड़ी बाहर के पाए गए इसके आलोक में दोषी पाए गए+2 कांडी टीम को हार के लिए घोषणा कर दी वही मैच करा रहे अजय कांत और लक्ष्मण राम से हरिहरपुर टीम को सेमीफाइनल के लिए जीत घोषित कर दी उसके उपरांत हरिहरपुर बनाम खरौंधा के बीच फाइनल मुकाबला होने लगा इसी बीच कांडी +2 अंग्रेजी शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के द्वारा कांडी +2 विद्यार्थियों को खेल मैदान में भेज दिया गया जिससे विद्यार्थी फाइनल मुकाबला नहीं होने दिए। मैच को बंद करा दिया गया 2 घंटा तक मैच बंद रहा ।उसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापिका कांडी के द्वारा सभी नियम दरकिनार करते हुए फिर से हरिहरपुर उच्च विद्यालय और कांडी प्लस टू के खिलाड़ियों द्वारा सेमीफाइनल खेलने के लिए दबाव बनाया गया इस मामला को लेकर कांडी शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने मोबाइल के माध्यम से प्लस टू कांडी के प्रभारी प्रधानाध्यापिका को मामला तुल ना पकड़े का संदेश दिया गया उसके बावजूद कांडी टेन प्लस टू के अंग्रेजीशिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने एकाएक मैच ग्राउंड में प्रवेश कर गलत मंशा से हरिहरपुर हाई स्कूल के खिलाड़ियों का मनोबल डाउन करने लगे और विवाद करवाने लगे और लड़ाई कराने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया ।जिसके चलते हरिहरपुर उच्च विद्यालय के खिलाड़ी ने जान बचाकर मैच में से ही किसी तरह से मैच ग्राउंड से अपने घर के लिए रवाना हो गए। इस विषय में कांडी हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका विद्यानी बाखला ने कहा कि इस विषय में अभी मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com