सहरसा बिहार सहरसा में इंजीनियरिंग के छात्रों के साथ मारपीट। दो बाइक पर सवार 4 बदमाश आए थे, छात्र की हालत गंभीर
सहरसा में इंजीनियरिंग के छात्रों के साथ मारपीट। दो बाइक पर सवार 4 बदमाश आए थे, छात्र की हालत गंभीर

विकास कुमार रिपोर्ट
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र को बीते देर शाम को बेख़ौफ़ बाईक सवार बदमाशों ने मोबाईल छिनतई की घटना को लेकर हथियार के बट से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।आनन फानन में जख्मी छात्र को सदर अस्पताल में करवाया गया भर्ती।जहां डॉ ने बेहतर ईलाज के लिये डीएमसीएच रेफर किया ।वहीं जख्मी छात्र आज इलाज कराकर सहरसा लौटा।घटना सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के बाहर की बताई जा रही है।वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मालूम हो कि छात्र का नाम आशीष कुमार है जो बेगूसराय का रहने वाला बताया जा रहा है।और सहरसा पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।कल बीते देर शाम कुछ सामान लेने बाजार गया था।जब समान लेकर वापिस कॉलेज आ रहा था तो पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के बाहर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने छात्र से मोबाइल छिनतई करने लगा।जिसका यह छात्र विरोध किया।उसी दौरान बदमाशों ने हथियार के बट से छात्र के सिर पर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।और मौके वारदात से फरार हो गया।
*BYTE :-* इंदु देवी छात्र की मां।
*BYTE :-* पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य।

Subscribe to my channel



