Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ करते एसपी ग्रामीण पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, एक अभियुक्त गिरफ्तार

पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ करते एसपी ग्रामीण पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

 

शिकोहाबाद। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट में सट्टा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी ग्रामीण ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का अनावरण करते हुए बताया कि आगामी टी-20 वल्र्ड कप के मैच पर अभियुक्त अमित व उसके सहयोगी द्वारा अच्छा लाभ कमाने के उद्देश्य से सट्टा लगाने का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल की जांच से भिन्न-भिन्न खातों में अवैध लेन-देन की डिटेल बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त की पूछताछ में बताया कि उसका काम पैसे का हेरफेर करना है व खातों को किराये पर लेना है। सट्टा लगवाने का काम अन्य 10-12 साथी करते हैं। पूरे गैंग को नोएडा से चलाया जाता है। फोन पे एकाउन्ट है। जिनमें अवैध धनराशि लगभग 25-30 लाख का लेन-देन किया है। अभियुक्त के फोन पे एकाउण्ट से 1 लाख 30 हजार रूपये फ्रीज कराया है। अभियुक्त के सहयोगियों के एकाउण्ट को फ्रीज कराने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अभियुक्त का नाम अमित पुत्र चन्द्रभान निवासी रामवीर वाली गली थाना शिकोहाबाद बताया है।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com