Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद जनपद फिरोजाबाद की ग्लास इण्डस्ट्रीज को एक अलग पहचान दिलाये जाने के उद्देश्य से जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति के निर्णय अनुसार एक राष्ट्रीय स्तर की लोगो प्रतियोगिता का किया आयोजन

जनपद फिरोजाबाद की ग्लास इण्डस्ट्रीज को एक अलग पहचान दिलाये जाने के उद्देश्य से जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति के निर्णय अनुसार एक राष्ट्रीय स्तर की लोगो प्रतियोगिता का किया आयोजन

Spread the love

जनपद फिरोजाबाद की ग्लास इण्डस्ट्रीज को एक अलग पहचान दिलाये जाने के उद्देश्य से जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति के निर्णय अनुसार एक राष्ट्रीय स्तर की लोगो प्रतियोगिता का किया आयोजन

जिलाधिकारी रवि रंजन की अभिनव प्रयास व नवीन पहल पर जनपद फिरोजाबाद की ग्लास इण्डस्ट्रीज को एक अलग पहचान दिलाये जाने के उद्देश्य से जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति के निर्णय अनुसार एक राष्ट्रीय स्तर की लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। देश विदेश में अपनी चमक बिखेरने वाले कांच एवं चूड़ी उद्योग की ब्रान्डिग एवं मार्केटिंग के लिये जिलाधिकारी द्वारा यह नवनी पहल की गयी है। जिले में 100 साल से अधिक पुराने चूड़ी उद्योग की ख्याती देश भर में है। जहां 200 से अधिक कारखानों में मजदूरों द्वारा रंग विरंगी चूड़ियां तथा ग्लास के विभिन्न उत्पाद तैयार किये जाते है जिनकी देश विदेश में काफी डिमांड है। वर्तमान में जनपद के कांच उद्योगों का अपना कोई एक प्रतीक नहीं है। सभी उद्यमियों द्वारा भिन्न-भिन्न लोगो का प्रयोग किया जाता है। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत जनपद की ग्लास इण्डस्ट्रीज के लिये एक लोगो डिजाइन कराया जायेगा। जिसका उपयोग जनपद की ग्लास इण्डस्ट्रीज, चूड़ी इण्डस्ट्रीज तथा ग्लास डेकोरेशन की इकाईयों के द्वारा किया जा सकेगा। इस लोगो के माध्यम से जनपद की ग्लास इण्डस्ट्रीज को अनेकों फायदे होगें जिसमें जनपद से निर्यात होने वाले उत्पादों में उक्त लोगो का उपयोग किया जा सकता है, जनपद में कार्यरत समस्त इकाईयां अपने लेटरपैड पर उक्त लोगो का उपयोग कर सकते है, उक्त लोगो के माध्यम से जनपद में निर्मित होने वाले उत्पाद की पहचान आसानी से की जा सकेगी।
सभी उद्योगों द्वारा नये लोगो का प्रयोग करने से फिरोजाबाद कांच उद्योग को उस लोगो के माध्यम से पहचाना जा सकेगा। जिलाधिकारी की पहल पर

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com