बांदा रेजांगला शौर्य दिवस मनाएगी यादव महासभा- देवराज यादव
रेजांगला शौर्य दिवस मनाएगी यादव महासभा- देवराज यादव

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
18नवम्बर को रेजांगला शौर्य दिवस मनाएगी यादव महासभा- देवराज यादव
बबेरू- अ भा यादव महासभा बांदा के यशश्वी जिलाध्यक्ष देवराज यादव ने महासभा कार्यालय में बैठक कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी और रेजांगला शौर्य दिवस पर सहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा एवं सैनिक सम्मान समारोह आयोजित करने की रणनीति बनाई और बताया चीनी सेना 18 नवंबर को 1962 को लेह-लद्दाख की पहाड़ियों के जरिए भारत पर चढ़ आयी थी, तब भारतीय सेना की रेजांगला कंपनी के नाम से अहीरवाल जवानों ने डटकर मुकाबला किया था। भारतीय सेना और चीन के युद्ध में कई जवान शहीद हुए थे।
जिला यादव महासभा बांदा द्वारा गुरुवार 17 नवंबर को यादव महासभा कार्यालय गायत्री नगर बबेरू में एक बैठक का आयोजन कर रेजांगला के वीर शहीदों और अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर विचार विमर्श किया गया।
अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा: देवराज यादव ने कहा कि 1962 का यह युद्ध हमारी वीरता एवं राष्ट्र के प्रति हमारे समाज के योगदान को प्रदर्शित करता है। बहादुर जवानों की याद में आगामी 18 नवंबर को हम पुनः रेजांगला युद्ध की गाथा को शौर्य दिवस के रूप में मनाएँगे। उन वीर जवानों में अहीर जवानों ने अपनी जान न्योछावर किया था। लगभग 100 वर्ष से पुरानी अहीर रेजिमेंट की हमारी माँग आज भी अधूरी है। अहीर रेजिमेंट हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। इस माँग को नई धार देने के लिए इस बार देश के 500 ज़िलों के 5000 गाँवों तक अहीर रेजिमेंट माँग के संदेश को भेजना है।
इस बावत राष्ट्रीय अभियान के तहत रेजांगला से आयी मिट्टी को देश के कोने-कोने में भेजा जा रहा है। यह मिट्टी उत्तर प्रदेश भी आयी है। मिट्टी हर ज़िले में पहुँचेगी। उत्तर प्रदेश यादव महासभा के तत्वाधान में इस माँग के लिए प्रत्येक ज़िला मुख्यालय में कार्यक्रम किया जाना है। प्रदेश यादव महासभा, उत्तर प्रदेश लगातार समाज से जुड़े जन मुद्दे को बुलंद करता रहा है। आप सभी के सहयोग से हमारी आवाज़ राष्ट्रीय स्तर पर गूँज रही है।
श्री यादव ने कहा है कि यह एक सामूहिक संघर्ष है। लड़ाई है। अतः समाज हित में आपका साथ अत्यंत ज़रूरी है। हम इस लड़ाई में आपके सामाजिक योगदान के लिए बांदा के सभी नगरों ब्लाकों के यादव समाज के लोग अपने जिले के ग्राम उमरहनी बबेरू बांदा कार्यक्रम में एकत्रित हो। कार्यक्रम में सभी सादर आमंत्रित हैं। एक सामाजिक एवं जागरूक व्यक्तित्व के तौर पर समाज को जन-जन का साथ चाहिए तभी हम अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होंगे।
जिला अध्यक्ष ने कहा है बबेरू की धरती पर जिला यादव महासभा द्वारा यादव शौर्य दिवस को उत्साह से मनाया जाए। शौर्य यात्रा निकाल कर हमें अपनी अहीर रेजिमेंट की मांग को बुलंद करना है और इसमें जिले के सभी लोगों का सहयोग चाहिए सामाजिक कृति जैसे दहेज प्रथा बंद करने पर भी उन्होंने अपनी बात रखी बच्चों को उच्च शिक्षा की ओर बढ़ने की जरूरत है ‘नसे’ से दूरी बहुत ही जरूरी। श्रृद्धांजलि सभा एवं सैनिक सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीआर यादव, अशोक यादव, सामवेद यादव, अशोक यादव, अभिनन्दन, संदीप, राकेश, संजीव आदि यादव महासभा के पदाधिकारियों के साथ समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


