सहरसा बिहार प्रोफेसर कैलाश बने जदयू के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष
प्रोफेसर कैलाश बने जदयू के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर – बिहार के सहरसा जिले पुरानी हाईस्कूल मैदान सौर बाजार में बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी दिलीप कुमार दिनकर की अध्यक्षता में चुनाव कराया गया। जिसमें प्रखंड जदयू पद से मात्र एक उम्मीदवार प्रोफ़ेसर कैलाश यादव ने नामांकन किया। बता दें जदयू कार्यकर्ता ने उन्हें निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं अधिकारी के द्वारा प्रखंड कमेटी का गठन करने की पूरी जवाबदेही नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को सौंपी गई। जल्द की पार्टी के लिए सक्रियता के आधार पर कार्य करने वाले लोगों का चयन प्रखंड कमेटी के दूसरे पद के लिए किया जाएगा। मौके पर जीप प्रतिनिधि सह जदयू नेता अमर यादव, प्रदेश महासचिव मोहम्मद आजम, जदयू महासचिव अरुण कुमार सिंह, पन्ना कुमार, रामकुमार, टुनटुन कुमार मंडल, तरुण कुमार चौपाल, परशुराम गुप्ता, सज्जन कुमार, दिनेश कुशवाहा, अनिल कुमार, चुनचुन यदुवंशी, रामशंकर कुमार, उमेश यादव, जय किशोर यादव, मोहम्मद जलाल वारसी, छोटेलाल मंडल, सत्यनारायण साह समेत अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
Subscribe to my channel



