Breaking

बाँदा हड़हा कबौली में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर तनाव का माहौल

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ


बांदा जनपद के महुआ ब्लाक के नरैनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत हड़हा कबौली निवासी वर्तमान ग्राम प्रधान अफसर अली पुत्र फकीर अली ने गांव के भूतपूर्व प्रधान सुल्तान पर गांव की हड़ावर (कब्रिस्तान) की रिक्त पड़ी भूमि पर तारबंदी करते हुए ईंटों का भट्टा लगाकर अवैध कब्जे की शिकायत उपजिलाधिकारी नरैनी व तहसीलदार नरैनी सहित उच्चाधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की है। वर्तमान ग्राम प्रधान ने बताया कि भूतपूर्व ग्राम प्रधान ने गांव में पड़ी अधिकांश भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा हुआ है। सरकारी भूमि पर गांव में अवैध कब्जा करते हुए ईट भट्टा लगाने को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल व्याप्त है। यदि स्थानीय प्रशासन ने जल्द से जल्द मामला न सुलझाया तो बड़ी घटना होने का अंदेशा है। हड़हा कबौली गांव के ग्रामीण इन दिनों दोनों प्रधानों के विवादों को लेकर तनातनी के माहौल से भयभीत हैं।

वर्तमान प्रधान अफसर अली ने बताया कि गाटा संख्या 221 में भूतपूर्व ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन लोग दबंगई से मिलकर हड़ावर व कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए ईंटों का भट्टा लगा रहे। ईट भट्टा ग्रामीणों के घरों के नजदीक होने से ग्रामीण आगजनी की घटना को लेकर भयभीत हैं। उसने बताया कि स्थानीय प्रशासन सहित नरैनी थाने में मामले को लेकर अवगत कराया है।वर्तमान ग्राम प्रधान ने बताया कि जब से उसने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की तब से उसे लगातार जान से मारने की धमकियां विपक्षियों से मिल रही है।

भूत पूर्व ग्राम प्रधान सुल्तान पुत्र रमजान ने बताया कि 2 बिस्वा हड़ावल की जमीन छोड़कर उसने ईट भट्टा लगाया हुआ है।उसने 10/07/17 को महबूब से 11 बिसवा जमीन खरीदी थी अपनी ही जमीन पर उसने ईंटों का भट्टा लगाया हुआ है। उसने तहसीलदार सहित स्थानीय प्रशासन से जांच कर मामले का जल्द से जल्द निस्तारण की अपील की है। उसने बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधान अशरफ खान पुत्र फ़क़ीर अली चुनावी रंजिश को लेकर उसे फंसाने का कार्य कर रहा है।

थानाध्यक्ष नरैनी ने बताया मामला संज्ञान में आने के बाद जांच करवाई गई है।दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हो चुकी है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com