Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार लूट रही जनता ,बैजनाथपुर पुलिस बनी है मूकदर्शक 

लूट रही जनता ,बैजनाथपुर पुलिस बनी है मूकदर्शक 

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना  अंतर्गत बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगातर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया करते हैं लेकिन पुलिस मुकदर्शक बनी हुई हैं। लगता है कि बदमाशों के जेहन से पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। शायद यही कारण है कि बदमाश लगातार लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। घटना रोकने की बात तो दूर पुलिस पूर्व में हुई घटना का खुलासा भी नहीं कर पाई है। जबकि बदमाश तीसरी घटना को अंजाम दे पुलिस के सामने चुनौती उत्पन्न कर देते हैं। बता दें कि 2 दिन पूर्व शनिवार को एक दिन में ही दो लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। बदमाशों ने बैजनाथपुर पुलिस को एक बार फिर चुनौती देते हुए माइक्रो फाइनेंस मधुरा बैंक के कर्मी रंजीत कुमार  से बुधवार की संध्या करीब तीन बजे बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब लाखों रुपए लूट कर फरार हो गए। सरेआम हुई इस वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए। तीनों घटना की खुलासे में पुलिस की कार्रवाई शून्य  रही।  इस संबंध में पुलिस शिविर प्रभारी संजय दास  ने कहा कि हमें कोई जानकारी नहीं है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com