Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

तेज रफ्तार का कहर। तेज रफ्तार ट्रेक्टर सायकिल सवार को कुचला

तेज रफ्तार का कहर। तेज रफ्तार ट्रेक्टर सायकिल सवार को कुचला

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* तेज रफ्तार का कहर।

*स्टोरी :-* तेज रफ्तार का कहर। तेज रफ्तार ट्रेक्टर सायकिल सवार को कुचला। सायकिल सवार की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम।

*एंकर :-* सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।तेज रफ्तार ट्रेक्टर 14 वर्षीय साइकिल सवार को कुचला।सायकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।मौत की ख़बर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।वहीं पुलिस जांच में जुटी।घटना सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के सितानाबाद वार्ड नं 5 की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सायकिल सवार की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है,जिसकी उम्र तकरीबन 14 वर्ष है और सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के सितानाबाद वार्ड नं 5 की बतायी जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर मृतक के परिजन रंजीत दास की माने तो सायकिल से घर जा रहा था उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेक्टर ने सायकिल सवार को कुचलकर फरार हो गया।वहीं उन्होंने ये भी बताया कि अभी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम करवाने आये हैं।
वहीं इस घटना को लेकर सिमरीबख्तियारपुर थानां अध्य्क्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है ।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com