सहरसा बिहार STF टीम की बड़ी कारवाई, भारी मात्रा में हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
STF टीम की बड़ी कारवाई, भारी मात्रा में हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिला में पटना एसटीएफ टीम को भाड़ी सफलता मिली है। जहाँ जिले के बनमा इटहरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बनमा मोड़ के समीप पटना से आई एसटीएफ टीम ने दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार हथियार तस्कर के पास से5 पिस्टल,10 मैगजीन,दो मोबाईल दो बाईक बरामद किया गया है।यह कार्रवाई पटना से आई एसटीएफ टीम और बनमा इटहरी पुलिस की सयुंक्त टीम के द्वारा की गई है।
वहीं आज बनमा इटहरी ओपी में प्रेसवार्ता के दौरान सिमरी बख्तियारपुर DSP इम्तियाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि दो हथियार तस्कर जिनका नाम मो0 मेराज व मो0 इब्राहिम है जो खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।यह दोनों हथियार तस्कर खगड़िया जिले से भारी मात्रा में हथियार लेकर खपाने के लिए बनमा आए है इसकी सूचना पटना एसटीएफ की टीम को मिली थी ।जिसके बाद पटना से आई एसटीएफ टीम एवं बनमा ओपी पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में बनमा मोड़ के समीप दो बाइक पर सवार दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार तस्करों में एक नाम मो0 इब्राहिम पिता अमीकुद्दीन है जो खगड़िया जिले के चौथम थाना अंतर्गत गुलेरिया गांव का रहने वाला है वही दूसरे हथियार तस्कर का नाम मो0 मेराज है जो खगड़िया जिले के चौथम थाना अंतर्गत ठुट्ठी गांव का रहने वाला है।जब दोनों तस्करों की तलाशी ली गई तो इनके पास से 7.65mm की पांच पिस्टल एवं 10 मैगजीन, दो मोबाइल बरामद किया गया है साथ ही दो बाइक भी जप्त किया गया है।
*BYTE :-* सिमरी बख्तियारपुर DSP इम्तियाज अहमद।
Subscribe to my channel



