Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड kandi डूमरसोता गांव में भाजपा कार्य समिति की बैठक करते भाजपाई

kandi डूमरसोता गांव में भाजपा कार्य समिति की बैठक करते भाजपाई

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

हरिहरपुर: ओपी क्षेत्र के डूमरसोता गांव में मंडल अध्यक्ष बिनोद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में उनके आवास पर मंडल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल बेमिसाल की चर्चा बूथ स्तर पर करने का निर्णय लिया गया। उसके अलावा पंचायत चुनाव में विजयी पंचायत प्रतिनिधियों का नाम पता फॉर्मेट में भर कर हाई कमान को भेजने का निर्णय लिया गया। 21जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सभी शक्ति केंद्र पर मनाया जाएगा। साथ ही 23 जून से छह जुलाई तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पखवाड़ा मनाना है। 25 जून को कोंग्रेस की ओर से लगाये गए 1975 कि आपात काल के विरोध में काला दिवस मनाया जाएगा। उसके बाद उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे के नेतृत्व में धान की बकाया राशि भुगतान नहीं करने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, राम कृष्ण राम, बबलू सिंह, बैजनाथ शर्मा, हरिनंदन दुबे, कांडी पूर्व मुखिया बिनोद प्रसाद, उदय चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com