फिरोजाबाद- राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच ने समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ायें जाने की मांग
फिरोजाबाद- राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच ने समाज कल्याण अधिकारी से छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ायें जाने की मांग

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच द्वारा छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ाने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।
गुरूवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के प्रांत प्रभारी दीपक कुशवाहा के नेतृत्व में जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह चैहान को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ाने की मांग की गई। महानगर अध्यक्ष सनी प्रजापति ने कहा कि वर्तमान में आगरा विश्वविद्यालय द्वारा कई महाविद्यालयों में सीट बढ़ोतरी की प्रक्रिया चल रही है। जिससे हजारों छात्रों का प्रवेश जल्द ही होगा। लेकिन वह छात्रवृत्ति आवेदन से वंचित रह जाएंगे। अमित भारती ने कहा कि अनेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है लेकिन छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि निकल गई है।
जिससे अनेक छात्र-छात्राएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है और पूर्ण रूप से छात्रवृत्ति पर निर्भर है उनकी शिक्षा बाधित होगी। इसको मद्देनजर रखते हुए छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की जाए। जिससे गरीब व असहाय छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई पूर्ण कर सकें। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अनिकेत जैन, जिला महासचिव सत्यनारायण शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष करण कुशवाहा, आकाश शर्मा, वरुण झा, अभिषेक गुप्ता, विराट, रमन आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


