Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सहरसा बिहार सहरसा बस्ती के कलयुगी पिता ने अपनी पुत्री पर चाकू से प्रहार कर किया जख्मी, किया गया अस्पताल में भर्ती
सहरसा बस्ती के कलयुगी पिता ने अपनी पुत्री पर चाकू से प्रहार कर किया जख्मी, किया गया अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट विकास कुमार
सहरसा :- सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती वार्ड 38 में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां कलयुगी पिता ने अपने ही 3 वर्षीय पुत्री पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी बच्ची का नाम सलमा प्रवीण बताया जा रहा है। जख्मी की मां ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि दो बेटी होने पर पति द्वारा मुझे घर से मारपीट कर भगा दिया जाता है। जिसका विरोध करने पर मेरे पति द्वारा बेटी को जान से मारने की नियत से चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है

Subscribe to my channel



