फिरोजाबाद निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी रालोद पार्टी-रविन्द्र सिंह पटेल
निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी रालोद पार्टी-रविन्द्र सिंह पटेल

टूंडला: निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी रालोद पार्टी-रविन्द्र सिंह पटेल
-रालोद के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
टूंडला। राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक ग्राम मोहम्मदाबाद में युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल के नेतृत्व में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में रालोद के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि इस समय देश में मोदी का फोविया चल रहा है जब यह समाप्त होगा तो केवल गंदगी का वातावरण ही देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि रालोद जातिवाद में विश्वास नहीं करता है। सभी को साथ लेकर चलना ही पार्टी का उददेश्य है और इसी के तहत पार्टी अपना काम कर रही है। लोग यह कहते है कि रालोद तो एक जाति विशेष का दल है जिस स्थान से वे आते है वहां पर जाट समाज ही नहीं है तो फिर पूर्वाचल में पार्टी कैसे चल रही है।
रालोद जाति की पार्टी न होकर देश के हर नागरिक की पार्टी है। आज इस पार्टी में सभी जाति व धर्म के लोग आस्था रखकर काम कर रहे हैं। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी और प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक स्थानों पर पार्टी विजयी हो। इसके लिये रूपरेखा तय कर ली गयी है। प्रदेश में अतिशीध्र ही सभी जिला के साथ अन्य संगठन का ढाचा खड़ा कर दिया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता राजवीर सिंह आचार्य व इन्द्रपाल सिंह पोनियां से संयुक्त रूप से की। वहीं संचालन जगवीर सिंह पोनियां ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देशराज सिंह, ओमप्रकाश एड, अमर सिंह पचहरे, नीरज चैधरी, पंकज चैधरी, आकाश चैधरी, शेर सिंह, किशोर चैधरी, चै अमर सिंह, निरंजन सिंह, देव चैधरी, अतुल सोलंकी, पप्पू चैधरी, कार्तिक नौहवार, गुरूदीप नौहवार, बलजीत सिंह, सूवेदार सिंह प्रधान, शब्बीर खां, रवि चैधरी आदि उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


