Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बांदा कसिया के वासुदेव मैदान में भव्य दिवारी नृत्य कला का किया गयाआयोजन

कसिया के वासुदेव मैदान में भव्य दिवारी नृत्य कला का किया गयाआयोजन

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जनपद के ग्राम पंचायत पिडखर में कसिया के वासुदेव बाबा के मैदान में भव्य तिवारी नृत्य कला (पाई डंडा) का आयोजन पूर्वजों के सम्मान में अ भा यादव महासभा इकाई अतर्रा जिला बांदा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक यदुवंश के गौरव शिक्षक शिव बरन यादव (जिला सचिव- यादव महासभा बांदा) ने बड़े उत्साह के साथ लोक संस्कृति व यदुवंश की परंपरा को जीवंत रखने के लिए कार्यक्रम की अगुवाई की। कार्यक्रम में यदुकुल कुलश्रेष्ठ भगवान श्री कृष्ण व धरतीपुत्र स्व मुलायम सिंह यादव श्रृद्धेय नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीआर यादव व भागवताचार्य भूरे लाल यादव शिक्षक ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य जिला पंचायत बहन रजनी यादव व कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव महासभा के यशश्वी जिलाध्यक्ष देवराज यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में HIC इंटर कालेज के प्रवक्ता आर डी यादव, पूर्व चेयरमैन कल्लूराम जाटव, डॉ हेमचंद्र, राम सिंह यादव (नगर अध्यक्ष ओरन), सौरभ यादव (प्रबंधक-कृष्णा आइडियल विद्यालय बांदा), रमाशंकर यादव शिक्षक, राजू गौतम प्रधान पिडखर, अमर प्रधान बहेरी, रोहित प्रधान आऊ, रामसनेही यादव प्रधानाचार्य जीआईसी आदि गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक शिवबरन यादव जी व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को यादव महासभा द्वारा अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में दिवारी टीम छनेहरा, पिडखर, मलखे का पुरवा, आऊ, अधरोहडी आदि रही। निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान छनेहरा, द्वतीय स्थान-पिडखर, तृतीय स्थान-आऊ को दिया। विजयी टीमों को -सील्ड,20 साफी,फल,प्रतीक चिन्ह व 2100/- रु का पुरस्कार दिया। दिवारी नृत्य कला में डांडिया,कुरदहाई, पिरामिड बनाकर तिरंगा फहराया,चंहचट,गुलाहटी,व विभिन्न आसन,व नृत्य कला का विशाल प्रदर्शन करते हुए उमड़े जनसैलाब का मन मोहा। इस मौके पर दूरदराज व क्षेत्र भर से दर्शकों का ताता लगा रहा सभी दर्शकों ने खिलाड़ियों का अभिवादन किया व उमड़ा जनसैलाब, हजारों दर्शक, ग्रामवासियों ने शिरकत की।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com