सहरसा बिहार भूख हड़ताल पर बैठे होम गार्ड के अभियार्थी, पैसे लेकर बहाली करने का लगाया आरोप
भूख हड़ताल पर बैठे होम गार्ड के अभियार्थी, पैसे लेकर बहाली करने का लगाया आरोप

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*Anchor :-* खबर सहरसा से जहां होम गार्ड अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से जिला प्रशासन एवं सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए सहरसा स्टेडियम के बाहरी परिसर में होम गार्ड अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2011 के विज्ञापन के आधार पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी विभाग के द्वारा फॉर्म भरवाया गया जिसके 11 साल बाद 2022 में शारीरिक जांच परीक्षा ली गई जिसमें जिले के दर्जनों अभ्यर्थी सफल हुए बावजूद होमगार्ड विभाग के द्वारा बहाली एवं नियुक्ति पत्र देने के दौरान बड़े पैमाने पर उलटफेर कर दिया गया अधिक नम्बर वाले अभ्यर्थियों को छोड़कर कम नम्बर वाले अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र दे दिया गया है।धरना प्रदर्शन पर बैठे होम गार्ड अभियर्थियों ने सहरसा होमगार्ड DSP पर नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान रुपए लेनदेन करने का भी आरोप लगाया है।
*बाइट :-* अभियार्थी।

Subscribe to my channel



