गढवा नव वर्ष के आगमन पर सतबहिनी में उमड़ा लोगों की भीड़

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी : लोग नव वर्ष के आगमन का जोरदार स्वागत करते हैं। वहीं हर्षित होने के कई तरीके हैं, जिनसे वे स्वागत करते हैं। जबकि कुछ लोग इसके लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर प्रसन्न होते हैं। हालाकि नव वर्ष की पहली जनवरी को अधिक लोग पसंद करते हैं। शायद इसलिए नव वर्ष के आगमन का स्वागत व अभिवादन करते हैं कि पूरे वर्ष वे व उनके परिवार सुख शांति व समृद्धि का अहसास कर सकें।
नव वर्ष की पहली जनवरी शनिवार को हर्षोल्लास के साथ पिकनिक मनाया गया। वहीं प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल में दूर-दूर से सैलानी पहुंचे।
रंग-बिरंगे कपड़ों में पर्यटक देखे जा रहे थे। उक्त तीर्थ स्थल क्षेत्र में शाकाहारी व क्षेत्र के बाहर मांसाहारी भोजन ग्रहण करते हुए लोगों को देखा गया। साथ ही पिकनिक मनाने वालों ने डीजे लगाकर खूब झूमा।
यह स्थल अति मनमोहक है, जो पर्यटकों को लुभाते नहीं थकता। साथ ही सोलहों सृंगार कर दुल्हन की भांति सज सवंर कर हाथ जोड़ अभिवादन करने के लिए तैयार रहता है,
वहीं कई पर्यटक व श्रद्धालुओं ने झरना में स्नान कर विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की।
इसी दौरान डीएसपी अवध कुमार यादव भी अपने परिवार के साथ झरना तीर्थ स्थल पहुंचे।
नारियल फोड़ कर अगरबत्ती जलाकर सतबहिनी मईया की पूजा अर्चना की गई।
वहीं कांडी थाना प्रभारी फैज रब्बानी के निर्देश पर पिकनिक स्थल में उमड़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी।
Subscribe to my channel


