सहरसा बिहार विवाद में रहे पूर्व सांसद आनन्द मोहन 15 दिन के पेरोल पर मंडल कारा सहरसा से बाहर आएंगे
विवाद में रहे पूर्व सांसद आनन्द मोहन 15 दिन के पेरोल पर मंडल कारा सहरसा से बाहर आएंगे

विकास कुमार रिपोर्ट :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां पूर्व सांसद आनन्द मोहन 15 दिनों के लिए पेरोल पर मंडल कारा सहरसा से बाहर आ रहे हैं।मंडल कारा सहरसा से बाहर निकलने को लेकर उनके समर्थकों में काफी उत्साह है।
प्राप्त सूचनानुसार आज बुधवार को पूर्व सांसद आनन्द मोहन 12 बजे तक मंडल कारा सहरसा से बाहर आएंगे। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर पूर्व सांसद आनन्द मोहन को 15दिनों की पेरोल मिली है।मालूम हो कि 5 दिसंबर 1994 को गोपालगंज के तत्कालीन डीएम कृष्णया हत्या की हत्या भीड़ के द्वारा की गई थी इसी मामले को लेकर उनको निचली अदालत के द्वारा 2007 में मौत की सजा सुनाई गई थी।हालांकि दिसंबर 2008 में पटना हाइकोर्ट ने मौत की सजा को उम्र कैद में बदल दिया था।उसके बाद से डीएम हत्या कांड मामले को लेकर मंडल कारा सहरसा में बंद हैं।हालांकि वो सजा पूर्व सांसद आनन्द मोहन पहले ही पूरी कर चुके हैं।
*BYTE :-* सहरसा डीएम आनंद कौशल।

Subscribe to my channel

