पाकुड: सर्वहितैषी सेवा भावना से परिषद के ने किया रक्तदान

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रीपोर्ट

पाकुड़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के आह्वान पर परिषद के कार्यकर्ता अजय कुमार एवं जवाहर नवोदय विद्यालय पाकुड़ के पूर्व छात्र अमित साहा के द्वारा ओ पॉजिटिव रक्त समूह का एक बच्ची तथा एक युवक के लिए रक्तदान किया गया।
ज्ञात हो कि अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल भगत जी के माध्यम से इस बात की सूचना मिली कि पाकुड़ में दो अलग-अलग रोगीयो को ओ पॉजिटिव रक्त समूह की अत्यंत आवश्यकता है। अभाविप पाकुड़ के नगर मंत्री बम भोला उपाध्याय ने पाकुड़ नगर के कार्यकर्ताओं तथा नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों को रक्तदान के लिए आग्रह किया। जिसके बाद विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के नगर कार्यकारिणी सदस्य कलिकापुर निवासी अजय जी एवं नवोदय विद्यालय पाकुड़ के पूर्व छात्र हिरणपुर निवासी अमित कुमार साहा* जी ने ने ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया।
परिषद के एसफडी नगर प्रमुख सत्यम कुमार भगत ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता समाज राष्ट्र एवं छात्र सेवा के सहयोग से राष्ट्र के पुनर्निर्माण में पूरी आस्था के साथ समर्पित भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। समाज के सभी वर्गों को जब भी कोई आवश्यकता होती है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सबसे अग्रिम पंक्ति में सेवा भावना के साथ तत्पर रहते हैं। वही जिला संयोजक विकास दास जी* ने कहा कि जिले के युवाओं को समाज के लोगों के लिए आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान के लिए अवश्य आगे आना चाहिए।

Subscribe to my channel



